Advertisement

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

3036 छात्रों को मिली डिग्री, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन

Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान की और मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक सहित अन्य सम्मान दिए।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में एआई संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का भी उद्घाटन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है और देश को युवाओं की प्रतिभा से नई ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र के सपने अलग हैं, लेकिन देश के विकास में योगदान देने का भाव सभी में समान है। उन्होंने एआई और नवाचार से जुड़ी नई पहलों के लिए संस्थान को बधाई भी दी।

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने बताया कि इस वर्ष 587 पीएचडी, 567 एमटेक और 1049 बीटेक सहित कुल 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। संस्थान ने वर्ष 2025-26 में करीब 600 करोड़ रुपये की प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य किया, जबकि पिछले एक वर्ष में 196 नए पेटेंट दाखिल किए गए और 26 नए स्टार्टअप स्थापित हुए।

Advertisement

संस्थान ने छात्र कल्याण के लिए कई नई पहल शुरू की हैं। वहीं, प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह पेपरलेस बनाया गया है। दीक्षांत समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें