पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाया, मौत

उज्जैन। नरवर क्षेत्र के एक युवक की रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक का नाम राहुल पिता मोहनलाल कुमावत उम्र ३२ वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा थाना नरवर है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि राहुल विक्रम उद्योगपुरी में काम करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उसका पत्नी शीतल से अकसर विवाद होता रहा है। शनिवार रात को भी दोनों में विवाद हुआ और राहुल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर राहुल को सुबह ४ बजे चरक अस्पताल लाया गया। यहां हालत बिगड़ती गई और रविवार सुबह करीब ९ बजे उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद राहुल का शव परिजनों को सौेंप दिया गया है। नरवर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Advertisement









