पुलिसकर्मी के पिता का सवा लाख रुपए का मोबाइल महाकाल मंदिर के जूता स्टैंड से चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराष्ट्र पुलिस में कर्मचारी के पिता का रविवार सुबह महाकाल मंदिर के जूता स्टैंड से मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल की कीमत सवा लाख रुपये बताई गई है। फरियादी विजय पिता रामचंद्र निवासी संभाजी नगर महाराष्ट्र 5 लोगों के साथ आए थे। दर्शना के बाद वह 1 नंबर गेट के जूता स्टेण्ड के बाहर शर्ट की ऊपर की जेब में रखा मोबाइल अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया। पास खड़े पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी तो उसने उन्हें महाकाल थाने का रास्ता बता दिया। विजय ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त के मोबाइल से कॉल किया तो एक बार पूरी रिंग गई। दूसरी बार कॉल करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। विजय ने बताया कि उनका बेटा महाराष्ट्र पुलिस की सायबर सेल में पदस्थ है। उसे मोबाइल चोरी होने की सूचना दी है। वह मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रहा है।
मोहन नगर के अंबे माता मंदिर में चोरी, फुटेज में दिखे तीन चोर
उज्जैन। मोहन नगर तिराहा स्थित अंबे माता मंदिर पर बीती रात चोरों ने दानपेटी से हजारों रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश नजर आए हैं।
पुलिस के अनुसार ओम यादव निवासी मोहन नगर रोजाना की तरह सुबह करीब 5 बजे मंदिर में सफाई करने पहुंचे तो उन्हें मेनगेट का ताला खुला मिला। आशंका होने पर उन्होंने पुजारी अनिरूद्ध पांडे को फोन लगाया तो उन्होंने ताला लगाने का कहा। इसके बाद पुजारी भी मंदिर पहुंच गये। उन्होंने देखा कि अंदर दानपेटी टूटी पड़ी है और उसमें चढ़ौत्री के रुपये नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहुंचकर सीसीटीवी चैक किया जिसमें 3 बदमाश नजर आए हैं।









