महाकाल थाने को जल्द शिफ्ट करने की तैयारी

उज्जैन। महाराजवाड़ा के समीप स्थित महाकाल थाने को जल्द शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं। भारत माता मंदिर के समीप शासकीय स्कूल भवन को नए थाना भवन के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
यहां बाहर की ओर महाकाल थाने का बोर्ड लगा दिया गया है और अंदर फर्नीचर के साथ अलमारी एवं अन्य सामान भी आ चुका है। थाना प्रभारी के कक्ष के बाहर नेमप्लेट लगाने का काम पूरा हो गया है।
फिलहाल बाहर की ओर रंगरोगन का काम किया जा रहा है। हालांकि, नए थाने का शुभारंभ कब होगा, इसकी तिथि अब तक फाइनल नहीं हुई है। वहीं पुराना थाना भवन महाराजवाड़ा के समीप स्थित है जिसे तोड़ने की योजना है।
Advertisement









