घर से बुलाकर ले गया और सिर पर पीछे से किया वार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अमर पिता बालू मालवीय उम्र 35 साल निवासी न्यू राजीव गांधी विक्रम नगर, होटल पर काम करता है शुक्रवार रात को घर लौटा। पड़ोस में रहने वाला देव पिता बंटी आया और उसे बुलाकर लेकर गया बोला कि पापा बुला रहे हैं कुछ काम है तभी विक्रम नगर चौराहे पर बंटी ने पीछे से उसके सिर पर किसी लोहे की वस्तु से वार कर दिया।

Advertisement
अमर के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजन उसेे चरक अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल के बयान के बाद ही पता चलेगा कि हमले का मूल कारण क्या है।
Advertisement









