शिप्रा का जलस्तर बढ़ा, छोटी रपट डूबी

उज्जैन। उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के चलते शिप्रा का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को रामघाट पर छोटी रपट से करीब एक फीट ऊपर पानी था जिससे घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगे सूचना बोर्ड और रस्सी भी पानी में डूब गई।

Advertisement
इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते रहे। हालांकि, घाट पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान मौजूद रहे। बतौर एहतियातन रपट पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर रपट को पार ना कर सके।
Advertisement









