नशे में दूसरे के घर पहुंचा तो पीटा, चरक में भर्ती

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। उन्हेल के पास स्थित ग्राम दलाहेड़ा में नशे में अधेड़ गांव में दूसरे व्यक्ति के घर पहुंच गया जिस एक शख्स ने पीट दिया। सिर में चोट लगने के कारण उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायल का नाम कमल गीर पिता उमराव निवासी ग्राम दलाहेड़ा, उन्हेल है।

Advertisement
कमल ने बताया कि वह शनिवार दोपहर शराब पीकर गांव में रहने वाले पटेल रामचंद्र के घर चला गया था। इसी को लेकर रामचंद्र ने उसे पीट दिया जिसके बाद उसे परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Advertisement









