Advertisement

सुविधा… शहर में 25 सिटी बसें दौड़ाने की तैयारी

नगर निगम ने टेंडर किया रिबॉक, पहले वाला वेंडर ही थामेगा स्टियरिंग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। शहर में 25 सिटी बसें वापस सडक़ों पर उतारने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पुराने वेंडर का टेंडर रिबॉक किया जा रहा है। रूट आदि पर चर्चा चल रही है। अगले हफ्ते तक बसों को चलाया जा सकता है। नगर निगम के मक्सी रोड स्थित डिपो में अभी ये बसें खड़ी हैं।

ठेका खत्म होने के बाद से ये बसें बंद पड़ी हैं। इस कारण शहर में लोगों को परिवहन की सुविधाएं नहीं मिल रही। निगम के नए आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कुछ दिन पहले डिपो का निरीक्षण कर जानकारी ली थी। साथ ही उन्होंने बसों को जल्द चलाने को लेकर भी निर्देश दिए थे। इस सिलसिले में टेंडर को रिबॉक कर बसों को सडक़ों पर लाने की कवायद की जा रही है। निगम प्रशासन और ठेकेदार द्वारा बसों के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने पर समन्वय किया जा रहा है। जल्द ही बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जा सकता है।

Advertisement

16 साल पहले 89 बसें चली थीं

नगर निगम ने 16 साल पहले 89 सिटी बसें सडक़ों पर उतारी थीं। 2013 तक इनको चलाया जा सका। जवाहरलाल नेहरू शहरी अभिकरण के तहत 39 सीएनजी और 50 डीजल बसों को चलाया गया था, लेकिन समय के साथ बसें खराब होती रहीं और अब इनमें से 25 बसें ही चलाने की स्थिति में हैं। लंबे समय से बसें खराब होने के कारण जरूरी काम भी कराए जा रहे।

Advertisement

अभी रिव्यू चल रहा
शहर में सिटी बसों के दोबारा संचालन के लिए रिव्यू किया जा रहा है। इसके बाद स्थिति साफ की जाएगी कि कितनी बसों को कहां और किस रूट पर चलाया जा सकता है। हम कोशिश कर रहे हैं कि सिटी बसों को शहर में वापस चलाएं।-अभिलाष मिश्रा आयुक्त, नगर निगम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें