मोदी को भेंट की ‘रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष’ की कॉपी

नईदिल्ली, एजेंसी। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने अपनी नई पुस्तक ‘रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष’ की एक प्रति पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की। शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी टेबल बुक मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके शासन, प्रशासनिक नवाचारों तथा प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करती है, इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा को समाहित किया गया है। भेंट के दौरान हुई चर्चा में भारत के भविष्य की विकास दृष्टि, शासन में जमीनी अनुभव का महत्व, तथा सरकार से जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मोदी ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बच्चों में पढऩे की आदत को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को एनसीसी जैसी प्रशिक्षण गतिविधियों से जोडऩे पर भी जोर दिया।










