Advertisement

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में ठहरेंगे पुतिन-जिनपिंग, लाखों में है एक रात का खर्च

12 और 13 सितंबर को होने वाली ब्रिक्स समिट के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों के स्वागत से लेकर उनकी सुरक्षा, एयरपोर्ट पर आवाजाही और होटलों में ठहरने तक के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisement

BRICS Summit में शामिल होने वाले कई बड़े नेताओं के लिए दिल्ली के प्रमुख लग्जरी होटल तैयार हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ITC Maurya में ठहरने की उम्मीद है, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए पास के Taj Palace में व्यवस्था की गई है। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्राध्यक्ष के लिए Leela Palace और मिस्र के प्रतिनिधिमंडल के लिए Sheraton होटल में व्यवस्था की गई है। राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के ठहरने के लिए Taj Mansingh, Taj Palace, ITC Maurya, Leela Palace और The Oberoi जैसे प्रमुख होटल शामिल हैं।

अगले सोमवार तक सारे कमरे बुक

Advertisement

सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं के लिए होटल की तीन मंजिल तक पूरी तरह बुक की गई हैं। संबंधित प्रतिनिधिमंडल को ऊपर की मंजिलों पर रखा जाएगा, जबकि राष्ट्राध्यक्ष नीचे की मंजिल पर ठहरेंगे।
इन प्रमुख होटलों में अगले सोमवार तक कमरे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। कमरे कम होने के कारण दिल्ली के दूसरे पांच सितारा होटलों में भी किराया बढ़कर 40,000 रुपये तक पहुंच गया है।

कितना है एक रात का किराया?

Advertisement

ITC Maurya

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आईटीसी मौर्य होटल में ठहरने की उम्मीद है। यह उनका फेवरेट होटल है। वह पहले भी यहां रुके हैं।

वेबसाइट के मुताबिक इसके Executive Club Exclusive रूम का एक रात का किराया 20,500 रुपये है।

Run Of The House का एक रात का किराया 24 हजार रुपये और ITC One का 27 हजार रुपये है।

Taj Palace

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगके भारत आने की अभी कंफर्मेशन नहीं है। अगर वह आते हैं तो उनके ताज पैलेस होटल में रुकने की उम्मीद है।
  • वेबसाइट के मुताबिक इस होटल के Superior Room King Bed Forest and Pool View कमरे का एक रात का किराया 22,500 रुपये है।
  • Taj Club Room King Bed Diplomatic Enclave View कमरे का एक रात का किराया 31,500 रुपये है।
  • Taj Club King Bed Junior Suite का एक रात का किराया 35 हजार रुपये है।
  • ताज पैलेस होटल मेंबरशिप भी देता है। जो लोग इसके मेंबर होते हैं, उन्हें कमरे के किराए में कुछ छूट मिलती है।

फिक्स नहीं रहता किराया

किसी भी होटल में कमरे का किराया हमेशा फिक्स नहीं होता है। आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस के होटल में कमरे का जो किराया बताया गया है, वह ब्रिक्स समिट खत्म होने के कुछ दिनों बाद का है। वीकेंड, फेस्टिवल या किसी खास मौके पर किराए में बढ़ोतरी भी हो जाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें