Advertisement

RCB कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख का जुर्माना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पर सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला स्लोओवर रेट है। इसलिए नियम के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

रजत चौथे कप्तान हैं, जिन पर स्लो ओवर के लिए जुर्माना रजत चौथे कप्तान हैं जिन पर इस सीजन में स्लोओवर के लिए जुर्माना लगाया गया है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हराया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कल मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 221 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस केवल 209 रन ही बना सकी। इस मैच में रजत ने केवल 32 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन, देवदत्त पड्‌डीकल ने 22 गेंदों पर 37 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 गेदों पर 40 रन बनाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें