Advertisement

RCB-GT मुकाबले में विराट पर नजरें, क्या प्लेऑफ दबाव में बदलेगा नॉकआउट रिकॉर्ड?

Virat Kohli Record in IPL Playoffs: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा. बेंगलुरु और गुजरात, दोनों ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया था और 18-18 अंक लेकर टॉप पर फिनिश किया. वहीं इस मैच से पहले गुजरात के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है।

Advertisement

पहले क्वालिफायर में हालिया फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली को गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है. कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और वह 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं. पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस है. हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले कोहली प्लेऑफ मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आते हैं.

प्लेऑफ में खराब है किंग का रिकॉर्ड

विराट ने प्लेऑफ में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 25.50 की मामूली औसत और 121.42 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 357 रन निकले हैं. कोहली ने प्लेऑफ मुकाबलों में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं और वह एक बार जीरो पर भी पवेलियन लौट चुके हैं. आईपीएल 2025 में भी पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली 35 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन ही बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट महज 122.85 का रहा था.

Advertisement

गुजरात के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड

हालांकि, कोहली को गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक रास आता है. गुजरात के खिलाफ विराट ने अब तक आईपीएल में कुल 8 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 76.66 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 460 रन निकले हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. आईपीएल 2026 में गुजरात के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे. वहीं, जीटी से हुई दूसरी भिड़ंत में कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें