Advertisement

Realme 12+ 5G अगले महीने होगा लॉन्च,मिलेंगे ये फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी 6 मार्च भारतीय बाजार में अपने रियलमी 12+ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।कंपनी इस हैंडसेट को कल (29 फरवरी) मलेशिया में लॉन्च करेगी।

Advertisement

लॉन्च से पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रियलमी 12+ 5G के चिपसेट, डिस्प्ले और रंग विकल्पों की पुष्टि की है। एक टीजर वीडियो में कंपनी फोन को फॉक्स लेदर फिनिश के साथ बेज और हरे रंग में दिखाती। हैंडसेट में रेनवाटर स्मार्ट टच तकनीक भी मिलेगा।

फीचर्स

Advertisement

रियलमी 12+ 5G में FHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर के साथ 6.67 इंच की AMOLED मिलने की संभावना है। इससे यूजर्स नम या गीले हाथों से फोन का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट से लैस होगा, जिसे बेहतर प्रदर्शन के लिए 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 12GB रैम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। यह बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी UI 5.0 पर बूट करेगा।

Advertisement

रियलमी 12+ 5G में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इसके रियर पैनल पर 3 कैमरे होंगे, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का मुख्य, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है।
हैंडसेट की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें