Advertisement

अलग-अलग थीम पर निकलेगी सवारी

भगवान महाकाल की सवारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। श्रावण एवं भादौ माह में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा गुरुवार को कलेक्टर और एसपी ने कंट्रोल रूम में की। १४ जुलाई को निकलने वाली पहली सवारी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सवारी मार्ग में आने वाले सभी बिजली के पोल को फाइबर शीट से कवर किया जाए, सवारी वाले दिन सभा मंडप में कर्मचारी अपना ड्यूटी पॉइंट ना छोड़े। सवारी मार्ग में स्ट्रीट लाइट एवं रोशनी की व्यवस्था हो, सवारी मार्ग में जरूरी बैरिकेडिंग की जाए, मकान के छज्जे के ऊपर ज्यादा लोग ना खड़े रहें। सवारी मार्ग स्थित सभी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा। मंदिर प्रशासक एवं एडीएम प्रथम कौशिक ने बताया श्रावण के प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग थीम पर सवारी निकलेगी। इस दौरान धार्मिक स्थलों के मंदिरों के महत्व को दर्शाती झाकियों का प्रदर्शन एलईडी से किया जाएगा। साथ ही मप्र के जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। राजसी सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी

इन विभागों को मिली यह जिम्मेदारी
बैठक में विभिन्न विभागों को सवारी के दौरान जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें सीसीटीवी कैमरे की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी, बैरिकेडिंग लोक निर्माण विभाग, लाइटिंग एमपीईबी, एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चिकित्सा विभाग, पानी टैंकर की व्यवस्था पीएचई को, गोपाल मंदिर कंट्रोल रूम व्यवस्था मंदिर समिति, पालकी तथा रथ टेस्टिंग व्यवस्था पीडब्ल्यूडी, सवारी में लगने वाले हाथियों की व्यवस्था वन विभाग, सुरक्षा पुलिस विभाग, नदी में लगने वाली बोर्ड की व्यवस्था होमगार्ड और सफाई एवं जर्जर मकानों की निगरानी की व्यवस्था नगर निगम को सौंपी गई।

Advertisement

निरीक्षण, अतिक्रमण पर नाराजगी
कलेक्टर ने बैठक के बाद प्रशासनिक अमले के साथ सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सवारी मार्ग में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो, खुली नालियों को कवर किया जाए और सफाई का ध्यान रखा जाए। रोड रिस्टोरेशन का काम रात में भी करते हुए समय सीमा में पूरा करें। कलेक्टर ने होटल संचालकों द्वारा किए जा रहे नवनिर्माण एवं दुकान के सामने रखे सामानों पर नाराजगी जताई और नगर निगम के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

Write a review