Advertisement

लुटेरी दुल्हनें हैं सोशल मीडिया हनी ट्रेप की ब्यूटी गैंग

उज्जैन, शाजापुर और दमोह में शादी के बाद पहली ही रात को लूट चुकी हैं ससुराल वालों को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

लोग सतर्क हुए तो सोशल मीडिया पर पैसेवालों को फंसाने का नया हथकंडा अपनाया

अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में शनिवार को पकड़ी गई एक महिला, तीन युवती की ब्यूटी गैंग पहले लुटेरी दुल्हन बनकर शादी की पहली ही रात को ससुराल वालों को लूट चुकी हैं। पुलिस के सामने शादी के बाद ससुराल लूटने के तीन मामले सामने आए हैं जिसमें उज्जैन और शाजापुर के अलावा दमोह की एक घटना है।

Advertisement

उज्जैन की चिमनगंज पुलिस ने शनिवार को पुष्पा जैन पति स्व. रणजीत (55), कृतिका पिता स्व. छोटेलाल जैन (18), अनुजा पिता स्व. छोटेलाल चंद जैन (28), भारती पिता जगन लोधी (18) सभी निवासी गढ़ा बाजार जबलपुर को ब्लैकमैलिंग, फिरोती और अपहरण जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तार किया है। इनके सहयोगी संजय पिता बंशीलाल सोंटी (25) परिगांव माकड़ौन और भगवान उर्फ फूलसिंह पिता बालूसिंह (32) अनखली थाना माकड़ौन को भी पकड़ा है। सभी छह आरोपियों को पुलिस दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी।

पहले शादी के नाम पर फांसते थे अब स्टाइल बदला

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कृतिका (मुख्य आरोपी) और अनुजा बहनें हैं। पुष्पा इनकी बुआ है। जबकि भारती सहेली है। यह ब्यूटी गैंग इस घटना के पहले तक शादी के नाम पर लोगों को फांसते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोग ऐसी घटनाओं से सावधान रहने लगे तो इन्होंने लोगों को फांसने के लिए सोशल मीडिया की मदद से जाल बिछाना शुरू किया।

शादी के बाद ससुराल लूटने की 3 घटनाएं सामने आई

शाजापुर से पहली ही रात डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार

शाजापुर के ग्राम लाहौरी निवासी सीताराम विश्वकर्मा के बेटे विपिन से पुष्पा जैन ने अनुजा का विवाह जनवरी-2025 में करवाया था। डेढ़ लाख रुपए में रिश्ता तय हुआ। पुष्पा जैन ने रुपए लिए। शादी की पहली ही रात को अनुजा घर से जेवरात लेकर गायब हो गई। जब सीताराम विश्वकर्मा को पुष्पा व अनुजा के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने शनिवार रात को शाजापुर के कोतवाली थाने में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शाजापुर कोतवाली में पुष्पा जैन पर और भी मुकदमें दर्ज हैं। जिनकी जांच की जा रही है।

दमोह में शादी के जरिए ठगे 4.50 लाख रुपए

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कृतिका का विवाह पुष्पा ने दमोह में भी करवाया था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक यहां से भी कृतिका पहली रात को ही गायब हो गई थी। यहां से इन लोगों ने गहने व नकली मिलाकर करीब साढ़े 4 लाख रुपए की ठगी की थी। अब उज्जैन पुलिस सभी थानों से संपर्क कर इनके आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। दूसरे जिले की पुलिस भी पूछताछ के लिए उज्जैन आने की तैयारी मेें है।

आरोपी भारती ने उज्जैन के उंडासा में लूटा था ससुराल को

गिरफ्तार युवती भारती लोधी ने सालभर पहले उंडासा क्षेत्र में महिपाल राजपूत से शादी की थी। यह शादी भी पुष्पा जैन ने २ लाख रुपए में तय करवाई थी। शादी के कुछ दिन रूकने के बाद भारती आधी रात को महिपाल की लोअर टीशर्ट पहनकर भाग निकली थी। उस वक्त रात्रिगश्त में पुलिस ने पकडक़र वन स्टॉप सेंटर भी भेजा था, लेकिन भारती घटना की अलग कहाने बताते हुए खुद को बचा लिया था। हालांकि महिपाल की ओर से शिकायत नहीं हुई थी। अब पुलिस ने महिपाल से संपर्क किया है।

सोशल मीडिया पर हनी ट्रेप का पहला दांव ही फेल

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लुटेरी दुल्हन के रूप में इनके चेहरे सार्वजनिक होने के बाद इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फांसना शुरू किया। पुलिस ने बताया कि उज्जैन के तुलाहेड़ा निवासी 33 वर्षीय राहुल राठौर से कृतिका ने आयुषी नाम से दोस्ती की दोनों के बीच इंस्टाग्राम से संपर्क हुआ था। आयुषी ने राहुल को कहा था कि वह 11 सितंबर को उज्जैन आ रही है। इस पर राहुल उससे मिलने के लिए पहुंचा था। आयुषी के साथ उसकी बहन अनुजा, उसकी बुआ पुष्पा जैन, भारती लोधी भी थे। इनके साथ माकड़ोन के संजय सोंटी और भगवानसिंह भी थे। इन लोगों ने राहुल को गरोठ ब्रिज के पास बुलाया।

वह कार से जैसे ही पहुंचा। सभी लोग कार में घुस गए और रुपए की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में यह लोग राहुल को अपने साथ लेकर आगे निकल गए। इस बीच कृतिका ने राहुल का फोन ले लिया और फोन पे का पासवर्ड लेकर कार में डीजल डलवाया और खाना खरीदा। राहुल को लेकर यह लोग चौंसला और आक्याचौहान के बीच पहुंचे और उससे फोन लगवाकर उसके जीजा सतीश से 15 लाख रुपए की रकम मंगवाई। जीजा सतीश को शक हुआ तो वह अपने साथियों के साथ रुपए देने पहुंचा।

अधिक लोगों को देखकर आरोपी भागे और घबराहट में इनकी कार पलटी मार गई। उसके बाद आरोपी राहुल को मौके पर ही छोडक़र भाग गए। पूरी घटनी की सूचना 11 सितंबर की रात को ही चिमनगंज पुलिस को दी गई। चिमनगंज, माकड़ौन और सायबर सेल के पुलिसकर्मियों ने रात में ही जाल बिछाया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

पुष्पा 2 साल पहले संपर्क में आई थी इंगोरिया के युवकों के

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंगोरिया के युवक संजय सोंटी से पुष्पा 2 साल पहले संपर्क में आई थी। महाकाल दर्शन के लिए आई पुष्पा का पर्स गुम होने पर संजय ने उसकी मदद की थी। पुष्पा ने संजय व उसके साथ भगवान को राहुल राठौर से रुपए ऐंठने की घटना में मदद के लिए राजी किया। पुष्पा व युवतियां गुरुवार को उज्जैन आएं। संजय कार से सभी आरोपियों के साथ गरोठ रोड तक पहुंचा और अपनी कार वापस भिजवा दी। यहां से इन्होंने वारदात में राहुल की कार का उपयोग किया।

Related Articles

Write a review