Advertisement

राजसी सवारी: ठाट-बाट से निकले बाबा को निहारने के लिए पहुुंचे 8 लाख श्रद्धालु

सावन-भादौ की छठी सवारी में उमड़ा सैलाब

Advertisement

पुराने शहर में नहीं पैर रखने की जगह, जिस राह से गुजरी पालकी, वह फूलों पटी

झांकी में दिखी सिंहस्थ की झलक, भजन मंडलियों ने छेड़ी समधुर तान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन-भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब आठ लाख से ज्यादा लोग अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए सड़क पर घंटों इंतजार करते रहे। भोले शंकर भोलेनाथ, बम, बम के नारों के बीच पालकी में बैठे बाबा ने दुल्हन की तरह सजे 7 किलोमीटर लंबे मार्ग का भ्रमण किया। राजसी सवारी में सिंहस्थ की झलक भी दिखाई दी। 70 से ज्यादा भजन मंडलियां अपने तरानों से माहौल को शिवमय करती रहीं। सवारी अपने तय समय से आधा घंटे पहले ही शहर भ्रमण कर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुुंच गई।

यहां रहा सवारी में खास

Advertisement

चंद्रमौलेश्वर पालकी में

मनमहेश गजराज सुमा पर

उमा महेश नंदी रथ पर

शिवतांडव गरुड़ रथ पर

होल्कर मुखारविंद डोल रथ

सप्तधान्य रथ पर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिङ्क्षधया के किया पूजन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोपाल मंदिर पर बाबा की पालकी का पूजन किया। वे सिंधिया परिवार की परंपरागत टोपी पहने नजर आए। करीब पांच मिनट तक उन्होंने बाबा की आरती।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें