Popup Image
Advertisement

शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से, हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में होगी शुरुआत

देवी मंदिरों में विद्युत सज्जा सहित अन्य तैयारियां जारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3अक्टूबर से होगी। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान अलग-अलग योग भी बनेंगे। पंडितों के मुताबिक हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में बुध प्रधान कन्या राशि के चंद्र एवं सूर्य में नवरात्रि महापर्व की शुरुआत हो रही है। इस दिन घरों के साथ पांडालों में शुभ मुहूर्त में मां विराजित होगी जिसके साथ उत्सव का उल्लास छा जाएगा।

इन दिनों दैवीय मंदिरों में नवरात्रि की तैयारियों जोरों से जारी है। रंगाई-पुताई के अलावा मंदिर पर विशेष विद्युत सज्जा भी की जा रही है। चामुंडा माता चौराहे पर शिखर पर लाइटिंग का जा रही है, वहीं सावन भादवा मंदिर में लाइटिंग का काफी कुछ काम पूरा हो चुका है। इसी तरह त्रिवेणी संग्रहालय की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लाइटिंग कर दी गई है।

Advertisement

देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती के पाठ

नवरात्रि में मां की प्रसन्नता के लिए सभी देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ महायज्ञ किए जाएंगे। ५२ शक्तिपीठों में से एक मां हरसिद्धि मंदिर में धार्मिक आयोजन के साथ माता की महाआरती के साथ प्रतिदिन दीपमालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख मंदिर गढक़ालिका, चामुंडा माता, चौबीस खंभा माता, भूखी माता आदि में भी यज्ञ, अनुष्ठान एवं अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन मंदिरों में मां का विशेष शृंगार भी किया जाएगा।

Advertisement

दशहरे पर नए शहर आएंगे बाबा महाकाल

विजयादशमी पर 12 अक्टूबर को भगवान महाकाल की सवारी नए शहर में आएगी जो विभिन्न मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां कलेक्टर द्वारा पूजन किया जाएगा। साल में एक ही दिन दशहरे पर बाबा महाकाल नए शहर में आते हैं। भक्त भी बाबा के दर्शन के लिए फ्रीगंज को विशेष तौर पर सजाते हैं। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जाते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें