Advertisement

विक्रमोत्सव में नहीं आएंगे सिंगर सोनू निगम संगीतकार प्रीतम शिवोहम से करेंगे शुभारंभ

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पारिवारिक कारणों के कारण सिंगर सोनू निगम इस बार विक्रमोत्सव मेें शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी जगह विक्रम उत्सव के समापन (19 मार्च) गुड़ी पड़वा पर गायक विशाल मिश्रा अपने बैंड के साथ शिप्रा तट पर प्रस्तुति देंगे। मिश्रा ने हाल ही में बार्डर 2 के गाने व राम आएंगे जैसे गाने गाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यह जानकारी गुरुवार को महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक एवं मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने मीडिया को दी। कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में मीडिया को उन्होंने बताया कि विक्रमोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम अपने बैंड के साथ शिवोहम की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पूरे समारोह के दौरान 41 से अधिक गतिविधियां होंगी जो अद्भुत होंगी। इनमें 4 हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारियां भव्य स्तर पर जारी हैं।

सबसे बड़ा सम्मान देंगे
कार्यक्रम में इस बार सबसे महत्वपूर्ण रहेगा देश का सबसे बड़ा विक्रम अलंकरण सम्मान। सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह पहली बार इस कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा जो कि 1 करोड़ 1 लाख रुपए का रहेगा।। इसके अलावा सम्राट विक्रमादित्य के नाम से 21 लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार और 5-5 लाख रुपए के तीन राज्य स्तरीय सम्मान भी दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों का चयन समिति करेगी। साथ ही इसके लिए संबंधित का प्रविष्टि भेजना भी जरूरी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Write a review