Advertisement

Smartphone खरीदने से पहले क्या-क्या देखना चाहिए? जानिए 5 जरूरी बातें

अगर आप नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिये 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपको ध्यान रखनी चाहिए। स्मार्टफोन्स की बिक्री काफी तेज हो चुकी है। आजकल कई ऐसे फोन्स आते हैं जो यूजर्स को कई तरह के फीचर्स देते हैं। अब चाहें एंड्रॉइड हो या फिर आईफोन, नया फोन लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है।

Advertisement

1.आज के समय में कैमरे की मांग सबसे अधिक है और वो भी अधिक मेगापिक्सल वाला इसलिए, ये चेक करें और ध्यान दें कि अधिक मेगापिक्सल का कैमरा लें ताकि, फोटोग्राफी अच्छी हो सके। साथ में मोबाइल की बैटरी भी देखें कितने mAh की बैटरी है, वायरलेस चार्जर है या नहीं आदि।

2.मोबाइल में स्टोरेज की बहुत दिक्कत आती है। इसलिए ये सुनिश्चित कर लें कि आप कितने स्टोरेज का मोबाइल ले रहे हैं जैसे- 128 या 256 जीबी या उससे अधिक स्टोरेज अधिक लेना चाहिए ताकि बाद में दिक्कत न हो।

Advertisement

3.आप मोबाइल खरीद रहे हैं तो प्राइस जरूर चेक करें कीमत की तुलना इसलिए भी जरूरी है कि आपको डील महंगी न पड़ जाए इसलिए ऑफलाइन और ऑनलाइन कीमत चेक कर लें देखें कि किसी बैंक के कार्ड पर कोई ऑफर, कैशबैक जैसी सुविधा है तो उसका लाभ लें।

4.फोन में प्रोसेसर सबसे अहम होता है, इस पर पूरा ध्यान दें। मार्केट में Qualcomm, MediaTek Helio, Apple Bioni, Exynos जैसी कंपनियों के प्रोसेसर मौजूद है। प्रोसेसर के चिप के साइज पर ध्यान देना चाहिए चिप का साइज जितना छोटा होता है, उसकी परफॉर्मेंस उतनी ही अच्छी होगी।

Advertisement

5.पहले वाले मोबाइल में क्या दिक्कत थी आप जब भी नया मोबाइल खरीदें तो इस बात को ध्यान में रखें पुराने मोबाइल में आपको क्या-क्या दिक्कतें आईं।
मोबाइल में वे दिक्कतें दोबारा न आए इसके लिए आपको नए मोबाइल में उन चीजों को जरूर देखना चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें