Popup Image
Advertisement

सोना कमाने में बेटियां आगे निकलीं

नईदिल्ली, एजेंसी। भारतीय बेटियों ने 20वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पहली बार महिला और पुरुष खिलाडिय़ों ने बराबर 38-38 पदक जीते। वहीं, स्वर्ण जीतने के मामले में बेटियों ने 24 साल बाद पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। भारत के कुल स्वर्ण पदकों में 52 प्रतिशत महिलाओं ने जीते, जबकि पुरुष खिलाडिय़ों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत रही।

Advertisement

शेष स्वर्ण मिश्रित स्पर्धाओं में आए। भारोत्तोलन, वुशू, कुराश, मार्शल आर्ट्स और गोल्फ में भारत के लिए सिर्फ महिला खिलाडिय़ों ने पदक जीते। इस बार महिलाओं ने 11 और पुरुषों ने सात स्वर्ण जीते। तीन सोना मिश्रित स्पर्धाओं में मिले। इससे पूर्व 2002 के बुसान एशियाई खेलों में बेटियों ने छह जबकि पुरुषों ने पांच स्वर्ण जीते थे।

भारत चौथे नंबर पर
भारत 21 स्वर्ण सहित 85 मेडल के साथ पदक तालिका में पिछली बार की तरह चौथे नंबर पर रहा। पिछले वर्ष 28 स्वर्ण समेत 106 पदक जीते थे।

Advertisement

2030 में अब दोहा में मिलेंगे
अगले एशियाई खेलों का आयोजन 2030 में कतर की राजधानी दोहा में होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें