सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, कूरियर से 2 पत्र भेजे

पूर्व क्रिकेटर, पत्नी और स्टाफ को मारने की बात लिखी
नईदिल्ली, एजेंसी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई। गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। लिफाफा खोलने पर उसमें अंग्रेजी में लिखे दो पत्र मिले, जिनमें सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को ‘खत्म करनेÓ (जान से मारने) की सीधी धमकी दी गई थी। गांगुली परिवार को इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने किसी की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था।









