Advertisement

कम्यूटर ऑपरेटर से अश्लील बातें, सब इंजीनियर सस्पेंड

उज्जैन। नानाखेड़ा स्थित अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के एक सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। इस सब इंजीनियर के खिलाफ 23 दिसंबर को नानाखेड़ा थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। शहरी विकास से जुड़ी सरकारी क्षेत्र की कंपनी अर्बन डेवलपमेंट लिमिटेड के उज्जैन कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर सैय्यद शाहिद अली को निलंबित किए जाने का आदेश उप परियोजना संचालक भविष्य खोब्राखड़े द्वारा हाल ही में जारी किया है।

Advertisement

सैय्यद शाहिद अली की मूल पदस्थापना देवास नगर निगम में है, उज्जैन में वे अर्बन डेवलपमेंट कंपनी परियोजना क्रियान्वयन में अटैच थे। यहीं काम करने वाली आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ 22 दिसंबर को कार्यालय में ही पदस्थ अली ने अश्लील बातें की और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। 23 दिसंबर को नानाखेड़ा थाने में युवती ने सब इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें