Popup Image
Advertisement

अब मंगलनाथ मंदिर के लिए नई सीसी रोड

सिंहस्थ के लिए बन रहा 80 फीट चौड़ा मार्ग, 30 किसानों के सहयोग से मिली विकास की राह

Advertisement

सुधीर नागर उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए किसानों के सहयोग से विकास की एक नई राह खुल गई है। अंकपात रोड से आयुर्वेदिक कॉलेज और मंगलनाथ मंदिर के पीछे से उन्हेल-नागदा रोड करीब 2 किलोमीटर लंबा नया रोड बनना शुरू हो गया है। यह सीमेंट कांक्रीट का होगा और मंगलनाथ व अंगारेश्वर मंदिर जाने के लिए भी सुविधाजनक होगा।

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 50 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में अंकपात रोड और उन्हेल नागदा रोड को जोडऩे का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। यह रोड सिंहस्थ के लिए उपयोगी होगा। पिछले सिंहस्थ में इसे अस्थायी रूप से बनाया गया था, लेकिन इस बार इसे स्थायी रूप से सीमेंट कांक्रीट से बनाया जा रहा है, जिससे सिंहस्थ बाद भी यह उपयोगी होगा।

Advertisement

यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी के निर्देश पर यह काम तेज रफ्तार से शुरू कर दिया गया है। इसमें बीच में एक मीटर का डिवाइडर होगा और दिनों तरफ 3-3 मीटर के फुटपाथ भी होंगे। बीच में स्ट्रीट लाइट भी रहेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार अच्छी बात यह है कि इसके लिए 30 किसानों की जमीन ली गई है और सभी ने इसके लिए आगे आकर सहयोग किया है। वर्तमान में खेतों के बीच से रोड निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

नई रोड एक नजर में

Advertisement

कहां से शुरू होगी: आगर रोड पर पुराने नाके के पास खाकचौक तरफ वल्लभनगर जोन के सामने से यह रोड शुरू होगी।

मंगलनाथ मंदिर से जुड़ेगी: यह रोड आयुर्वेदिक कॉलेज से मंगलनाथ मंदिर के पीछे से उन्हेल बायपास जुड़ेगी। यह रोड एक जंक्शन द्वारा मंगलनाथ मंदिर से जुड़ेगी, जिससे श्रद्धालु खाक चौक न जाते हुए सीधे मंदिर जा सकेंगे।

कहां खत्म होगी मंगलनाथ मंदिर से आगे कमेड़ के सामने से आरके बंसल स्कूल के सामने खत्म होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें