T20 World Cup : नामीबिया ने जीता टॉस… टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी

टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।भारतीय टीम ने भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था।

भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।









