Popup Image
Advertisement

Tata Motors का बड़ा धमाका, 2027 तक आएंगी 6 नई गाड़ियां

टाटा मोटर्स ने अगले वित्त वर्ष के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। कंपनी का इरादा है कि वित्त वर्ष 2027 में कुल छह गाड़ियां ग्राहकों के सामने पेश की जाएं। इनमें दो एकदम नए मॉडल होंगे और चार पुरानी गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतारे जाएंगे।

Advertisement

1. सिएरा ईवी: सबसे पहले दस्तक देगी यह गाड़ी

टाटा का नया सफर सिएरा ईवी से शुरू होगा जिसे जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की कतार में यह कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच खड़ी होगी। इसमें 55kWh और 65kWh के दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। खरीदारों को सिंगल मोटर यानी पिछले पहियों पर ड्राइव और डुअल मोटर यानी चारों पहियों पर ड्राइव दोनों विकल्पों में से चुनने का मौका मिलेगा।

2. सफारी ईवी: टाटा की पहली सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी

त्योहारी सीजन के आसपास टाटा एक ऐसी गाड़ी लेकर आने वाली है जो पूरे परिवार को साथ लेकर चलेगी। सफारी का इलेक्ट्रिक अवतार कंपनी की सबसे प्रीमियम और बड़ी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें तीन कतारों में सात लोग बैठ सकेंगे। महिंद्रा XEV 9S से इसका सीधा मुकाबला होगा। बैटरी के मामले में 65kWh और 75kWh के विकल्प मिलने की उम्मीद है जो इसे लंबी दूरी तय करने में सक्षम बनाएंगे।

Advertisement

3. टियागो और टिगोर को मिलेगा फेसलिफ्ट

जो लोग लंबे समय से इन दोनों गाड़ियों में कोई बड़ा बदलाव देखने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अच्छी खबर है। टियागो हैचबैक और टिगोर सेडान दोनों के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन का फेसलिफ्ट आएगा जिसमें नया लुक और नई तकनीक मिलेगी। सड़कों पर टियागो ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग भी हाल ही में देखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन दोनों गाड़ियों के इलेक्ट्रिक वर्जन में टाटा का नया 6-इन-1 ड्राइवट्रेन सिस्टम लगाया जा सकता है जो चलाने का अनुभव पहले से काफी बेहतर बना देगा।

4. Avinya ब्रांड की पहली गाड़ी आएगी धमाके के साथ

वित्त वर्ष 2027 के खत्म होते-होते टाटा अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सामने रखेगी। प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड Avinya की पहली गाड़ी 2027 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाई जा सकती है। यह एक बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी होने का अनुमान है। इस गाड़ी की सबसे खास बात इसकी नींव होगी क्योंकि इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बने स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जो इसे आज की किसी भी इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा आधुनिक बनाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें