Advertisement

भूखी माता रोड से पकड़ाया हत्या का फरार आरोपी

महाकाल थाना पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भूखी माता रोड पर गैस गोदाम के पास कहीं जाने के लिए खड़े हत्या के फरार आरोपी को महाकाल थाना पुलिस और क्राइम टीम ने धरदबोचा। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि 7 अप्रैल 2025 को थाना महाकाल पर फरियादिया खुर्शीद जहां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दोपहर करीब १ बजे अपने ससुराल बेमिसाल बेकरी, तोपखाना में खिडक़ी के पास खड़ी थी।

उसी समय पति रईस खान नमाज पढक़र खैरातिया मस्जिद से लौट रहा था तभी फरियादिया का पूर्व पति अमजद अली व उसका भाई रियाज अली आए और रईस खान से रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए अमजद अली को पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद घायल रईस खान को परिजन शा. अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अमजद पिता कादर अली को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसका भाई रियाज अली फरार था। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि रियाज अली निवासी कसेरा जमात खाना के पास, बेगमबाग भूखी माता रोड स्थित गैस गोदाम के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है। इसके बाद महाकाल टीआई गगन बादल ने टीम गठित की जिसने बताए गए स्थान से आरोपी को धरदबोचा।

Advertisement

Related Articles

Write a review