Advertisement

लापरवाही से कार चला रहा था नचिकेत, कंट्रोल खोने से हादसा

जांच में घट्टिया पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिल्ली से भगवान महाकाल के दर्शन करने आए पांच दोस्त मंगलवार को वापस लौटते समय घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी और रुणजी के बीच नजरपुर-बिछड़ौद रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनकी कार क्रमांक डीएल १३ सी ७४७४ सडक़ किनारे पेड़ में जा घुसी थी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसमें सवार २२ साल के आर्यव पिता आशुतोष लोहिया निवासी ग्रेटर कैलाश (नईदिल्ली) की मौत हो गई थी और दोस्त मृदुल पिता पंकज विज (२३) निवासी रोहतक, हरियाणा, अजय पिता मनोज कुमार गुप्ता (२४), अर्जुन वशिष्ठ (२४) और नचिकेत पिता राजीव मलिक (२४) तीनों निवासी नईदिल्ली घायल हो गए थे।

Advertisement

घट्टिया पुलिस को जांच में पता चला कि नचिकेत कार को लापरवाही से चला रहा था। इसी कारण उसने कंट्रोल खो दिया जिसके कारण बैलेंस बिगडऩे से कार सडक़ से उतरकर खेत में पेड़ से टकराकर पलट गई। घट्टिया थाने के जांच अधिकारी प्रवेश जाटव ने बताया कि कार चालक नचिकेत मलिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें