Advertisement

खेत से पेड़ काटकर लकडिय़ां चुराने वाले आरोपी गिरफ्त में, जेल भेजा

घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 80 हजार रुपए की 40 क्विंटल लकड़ी जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खेत से हरेभरे पेड़ काटकर उनकी लकडिय़ां चुराने वाले चार आरोपियों को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 40 क्विंटल लकड़ी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

बडऩगर पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर को नासिर पिता कासम खां निवासी रंगारसेरी, बडऩगर ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसका खेत ग्राम शेखपुर में है। वह खेत पर गया तो बबूल के 12 पेड़ कटे हुए थे जिसे रात में कोई काटकर ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने टीम बनाई।

Advertisement

टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ट्रैक्टरकी जानकारी जुटाई। इस दौरान टीम को पता चला कि आरोपी ग्राम उमरिया के रहने वाले हैं। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उस्मान पिता अल्लानूर खां (55), करामत पिता अल्लानूर खां (40), आरिफ पिता उस्मान खां (28) और शाहरुख पिता उस्मान खां (25) सभी निवासी ग्राम उमरिया को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 40 क्विंटल लकड़ी कुल 6.80 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

किस आरोपी पर कितने केस : पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं और सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी उस्मान खां के खिलाफ पांच, करामत खां पर 4, शाहरुख खां पर 4 और आरिफ खां पर 4 प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review