देर रात तक जागा शहर, झिलमिलाती झांकियों को लोगों ने निहारा

उज्जैन। शुक्रवार-शनिवार की रात शहर देर रात तक जागता रहा। झिलमिलाती, रोशनी से सराबोर झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। चामुंडा माता चौराहे पर जैसे ही झांकियां पहुंचीं लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। नगरनिगम की दो, नगरनिगम पीएचई की दो और चिंतामण गणेश मंडल की एक झांकी चल समारोह में शामिल थीं।




कारवां देवासगेट, मालीपुरा, नईसड़क, गोपाल मंदिर होता हुआ घाट पहुंचा। यहां गणेश प्रतिमाएं खमाई गईं। बड़ी गणेश प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से विसर्जित किया गया।



इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। ड्रोन के माध्यम से चल समारोह मार्ग की निगरानी की गई। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात रहा। क्राइम की टीम ने खास नजर रखी। हालांकि कहीं पर भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी। तड़के तक चल समारोह निलकता रहा।









