बाइक से महिदपुर जा रहे थे दंपत्ति, अचानक ब्रेक लगाया तो उछलकर दूर जा गिरी पत्नी

सिर में लगी चोट, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महिदपुर जा रहे बाइक सवार ने अचानक सामने से मोटरसाइकिल आने के कारण ब्रेक लगाया जिससे उसकी पत्नी उछलकर नीचे गिर गई। उसे सिर में चोट आई और खून बहने लगा। जिसके बाद घायल महिला को तत्काल महिदपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उज्जैन रैफर कर दिया गया। फिलहाल चरक में उसका इलाज चल रहा है।
महिदपुर तहसील के बागला की रहने वाली ३१ वर्षीय घायल का नाम सीमा पति कमल प्रजापत है। पति कमल ने बताया कि शनिवार शाम ५ बजे हम दोनों बाइक से महिदपुर जा रहे थे तभी ग्राम लाखाखेड़ी में सामने से अचानक बाइक आ गई, उससे बचने के लिए बाइक के ब्रेक लगाया तो पीछे बैठी सीमा बाई उछलकर नीचे गिर गई जिससे उसे सिर में चोट आई। खून बहने के कारण तत्काल महिदपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया। चरक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।









