Advertisement

वर्दीवालों ने माधवनगर अस्पताल में करवाई सेहत की जांच

2 फरवरी तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर, एसपी ने किया शुभारंभ, बीपी चैक करवाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। माधवनगर अस्पताल में शुक्रवार सुबह नजारा बदला-बदला था। मरीजों से भरे रहने वाले अस्पताल में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस लाइन लगाकर खड़ी थी। मौका था स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का जिसका शुभारंभ एसपी प्रदीप शर्मा ने किया। सबसे पहले उन्होंने जांच करवाई और इसके बाद एक-एक कर अन्य पुलिसकर्मी जांच करवाते रहे। इस दौरान सीएमएचओ अशोक पटेल और आरएमओ विक्रम रघुवंशी भी मौजूद रहे।

दरअसल, माधवनगर अस्पताल में जिलेभर के पुलिसकर्मियों के लिए जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के सौजन्य से लगाए गए हेल्थ चैकअप कैम्प में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। कैम्प स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम थीम पर आधारित था। अस्पताल परिसर में ही शामियाना लगाकर ब्लड सेंपल, मलेरिया जांच, दंत रोग, नेत्र रोग, क्षय रोग, मानसिक रोग, कैंसर रोग, अस्थि रोग, ईसीजी के काउंटर लगाए गए थे जहां डॉक्टर बारी-बारी से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कर रहे थे। यहीं पर औषधि काउंटर भी लगाया गया था जहां से जरूरी दवाइयां भी दी गईं।

Advertisement

वायरलैस पर पॉइंट चला

शिविर की शुरुआत होते ही वायरलैस पर हेल्थ कैम्प की जानकारी देने के लिए पॉइंट चला कि सभी पुलिसकर्मी माधवनगर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही पुलिस अधिकारी-कर्मचारियेां को जानकारी मिलती गई वह अपनी सेहत जांचने के लिए अस्पताल पहुंचते रहे। आंखों की जांच के दौरान डॉक्र्ट्स से कुछ शब्द भी पढ़वाए। इस दौरान एक आंख पर हाथ रखकर कुछ पुलिसकर्मी उन शब्दों को पढ़ सके तो कुछ नहीं। इस तरह अन्य काउंट्स पर भी भीड़ रही।

Advertisement

जब एसपी बोले: ऐसा हो ही नहीं सकता, दोबारा चैक करें

जांच में एसपी प्रदीप शर्मा का ब्लड प्रेशर हाई निकला। एसपी भी चौंक गए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता, आप दोबारा चैक करें। जब डॉक्टर ने दोबार से बीपी चैक किया तो वह नॉर्मल रहा।

इनका कहना

यह काफी अच्छी पहल है। इसके लिए जिला अस्पताल को धन्यवाद। पहले शिविर पुलिस लाइन में लगता था लेकिन इस बार इसे माधवनगर अस्पताल में लगाया गया है। सामान्य मरीजों को परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है।– प्रदीप शर्मा, एसपी

शिविर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें सभी प्रकार की जांच की जाएगी। इसका रिकॉर्ड पुलिस विभाग को सौंपा जाएगा और जांच रिपोर्ट ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी दी जाएगी।- अशोक पटेल, सीएमएचओ

Related Articles

Write a review