कुत्ते को मौत के घाट उतारा, मालिक ने शिकायत की तो उसे भी पीटा

भाई और उसके बेटे ने ही की मारपीट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर तहसील के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर में रहने वाले पिता-पुत्र ने अपने ही परिवार के सदस्य के पालतू कुत्ते को मार दिया। जब मालिक ने थाने में शिकायती आवेदन दिया तो उसे भी इतना पीटा कि सिर फूट गया। फिलहाल चरक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
घायल का नाम शंकर पिता धन्ना बुड़ाना (50) निवासी जहांगीरपुर, इंगोरिया है। उसने बताया कि खेत पर उसने कुत्ता पाल रखा था जिसे 5 सितंबर को उसके ही भाई गंगाराम और उसके पुत्र राधेश्याम ने बेवजह मार दिया था। इसकी शिकायत उसने इंगोरिया थाने में की थी। इसी से गुस्सा होकर गंगाराम और राधेश्याम ने उसे जमकर पीटा जिसमें उसका सिर फूट गया। बीच-बचाव करने आए बेटे दीपक के साथ भी मारपीट की। इसके बाद शंकर को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
बाइक में फंसा स्ट्रीट डॉग, घायल महिला को लगाने पड़े टांके
गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे
उज्जैन। स्ट्रीट डॉग लगातार लोगों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। एक ओर डॉग बाइक के केस में इजाफा हो रहा है, वहीं सड़कों पर इनका तादाद बढऩे से हादसों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ जिसमें बाइक में फंसने से उस पर सवार तीन लोग गए जिसमें महिला को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लाया गया जहां 8 से ज्यादा टांके लगाने पड़े।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोष बाई, उसका पति ईश्वर निवासी बड़वाह और राजूबाई पति गोकुल (40) निवासी कायथा ताजपुर में अपने भानेज के तीसरे के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे तभी विजयागंज मंडी चौराहे पर अचानक उनकी बाइक में घुस गया जिससे बैलेंस बिगडऩे से तीनों नीचे गिर गए।
इस हादसे में संतोषबाई और ईश्वर को मामूली खरोंच आई, जबकि राजूबाई गंभीर घायल हो गई। उसे सिर, चेहरे और हाथ पर चोट आई। तत्काल उसे चरक अस्पताल लाया गया जहां सिर में 8 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई लोग आवारा कुत्तों के कारण हादसे का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।










