Advertisement

जंगल में लगा रहे थे बाजी, फिर पहुंच गई पुलिस

7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 27,250 रुपए और ताशपत्ते जब्त

Advertisement

उज्जैन। खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवानिया में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उनके पास से 27,250 रुपए और ताश पत्ते जब्त किए गए हैं। दरअसल, पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ग्राम बिलवानिया में प्रेमनारायण पाटीदार के खेत पर बनी टापरी के पीछे जुआं खेला जा रहा है।

इसके बाद टीआई धनसिंह नलवाया व टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी और प्रेमनारायण पिता भेरूलाल पाटीदार निवासी बिलवानिया, कमल पिता शंकरलाल पाटीदार निवासी मड़ावडा, रामकरण पिता सत्यनारायण पाटीदार, संजय पिता प्रेमनारायण पाटीदार, कन्हैयालाल पिता शंकरलाल पाटीदार, मुकेश पिता मांगीलाल पाटीदार, संजय पिता जगदीश सभी निवासी मड़ावदा को पकड़ा। इसके कब्जे से 27,250 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें