Advertisement

रॉयल बस ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर गड्ढे में उतर गई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रॉयल बस तेज गति से इंदौर की ओर जा रही थी। किठौदा के पास बस ने शुक्रवार दोपहर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। गति इतनी थी कि ड्राइवर भी संतुलन खो बैठा और बस खेत के पास बने गड्ढे में उतर गई। हादसे में कुछ यात्रियों सहित बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर लगते ही हाहाकार मच गया।

Advertisement

यात्रियों ने बताया बस क्रमांक एमपी 13 पी 3785 उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही थी। चालक तेज गति से बस भगा रहा था। आगे बैठे यात्रियों ने समझाया लेकिन वह नहीं माना। अंतत: किठौदा के पास बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस पीछे से करीब 6 फीट ऊपर उठ गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें