कल से बदलेगा श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीन आरतियों का समय

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शरद पूर्णिमा के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार से तीन आरतियों के समय में बदलाव होगा। इनमें से दो आरती अपने तय समय से आधा घंटे बाद और एक आधा घंटे पहले होंगी। शेष दो आरती अपनू पूर्व वाले समय पर होंगी।
Advertisement
श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के से शयन तक पांच आरतियां होती हैं। आरतियों की शुुरुआत भस्मार्ती से होती है और समापन शयन आरती से। यह दोनों आरतियां पहले वाले समय पर ही होंगी। बीच में होने वाली तीन आरतियों का समय बदलेगा।
Advertisement
| आरती | पुराना समय | नया समय |
|---|---|---|
| दद्दोदक आरती | सुबह 7:00 से 7:45 | सुबह 7:30 से 8:15 |
| भोग आरती | सुबह 10:00 से 10:45 | सुबह 10:30 से 11:15 |
| संध्या आरती | शाम 7:00 से 7:45 | शाम 6:30 से 7:15 |
| भस्मार्ती | तड़के सुबह 4:00 से 6:00 बजे (पूर्ववत) | |
| शयन आरती | रात 10:30 से 11:00 बजे (पूर्ववत) | |
Advertisement









