युवक की हत्या कर लाश को जंगल में फेंका था…

पुलिस कर रही मृतक और आरोपियों की पहचान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो दिन पहले श्री के जंगल से पंवासा थाना पुलिस ने अज्ञात युवक का 10-15 दिन पुराना शव बरामद किया था। इधर पुलिस मृतक की पहचान में लगी थी वहीं दूसरी ओर पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। अब पुलिस मृतक और हत्यारों की पहचान में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को श्री सिंथेटिक्स के जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र 40-45 वर्ष के लगभग लग रही थी। उसके शरीर पर लोअर, टीशर्ट थे। शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था जिसे जंगल जानवरों ने नोंच दिया था। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।
इधर पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला कि युवक के सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद शव को श्री के जंगल में फेंका गया है। मृतक का चेहरा व शरीर जानवरों ने नोंच दिया था इस कारण उसकी पहचान में पुलिस को परेशानी आ रही है। टीआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि युवक की शिनाख्ती के साथ ही उसकी हत्यारों की भी तलाश शुरू की गई है। शिनाख्ती के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे जिसमें हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।









