Popup Image
Advertisement

छोटे बालों के लिए परफेक्ट हैं ये पोनीटेल स्टाइल…

छोटे बालों को ज्यादातर लड़कियां खुला रखना ही पसंद करती हैं। वैसे बालों को छोटा रखने के पीछे एक वजह ये भी होता है कि इनकी स्टाइलिंग में ज्यादा वक्त न ज़ाया हो। लेकिन रोजाना वही ओपन हेयरस्टाइल से कई बार लुक बहुत बोरिंग लगने लगता है। तो अगर आप भी अपने आप को इस लुक में देखकर थक चुकी हैं, तो ट्राय करें ये पोनीटेल स्टाइल। जो बनाने में तो आसान हैं ही साथ ही आपके लुक को मिनटों में देंगे बदल।

Advertisement

हाफ़ पॉनीटेल

हाफ पोनीटेल लंबे बालों से कहीं ज्यादा छोटे बालों में अच्छी लगती है। पोनीटेल आसानी से बनने वाली बहुत ही खूबसूरत हेयरस्टाइल है। अपने बालों को आगे से तीन हिस्से में बांट लें और बीच वाले हिस्से की पॉनीटेल बना लें। बाक़ी बचे हुए बालों को सीधे या वेव्स में स्टाइल कर लुक को कंप्लीट करें।

Advertisement

बेबी पॉनीटेल

लो पोनीटेल थोड़ा कैजुअल लेकिन आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इसे बनाने के लिए बालों में बीच की मांग निकालें और बालों को पीछे ले जाते हुए नीचे पॉनीटेल बनाएं। इस पर आप कोई हेयर एक्सेसरीज भी ट्राय कर सकती हैं। जो आपको क्यूट सा लुक देंगे।

Advertisement

स्काई-हाई वेवी टेल

हाई पोनीटेल बेबी लुक देता है। प्रोफेशनल लुक पर तो ये बहुत ही ज्यादा जंचता है। इसके लिए अपने बालों को सबसे पहले बीच वेव की तरह स्टाइल करें और उसे बालों के क्राउन एरिया में थोड़ा ऊपर बांधें। बस हो गई आप तैयार ऑफिस, कॉलेज और पार्टी के लिए। तो जरूर करें ट्राय।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें