Popup Image
Advertisement

पटना में तीन शूटर को किया ढेर पुलिस पर भी 24 राउंड फायरिंग

20 मिनट चली मुठभेड़, एसएचओ भी जख्मी, अस्पताल में परिजन का हंगामा

Advertisement

पटना, एजेंसी। पटना में शुक्रवार को पुलिस ने 3 अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, सुबह करीब 4.30 बजे हुई मुठभेड़ में अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों पेशेवर शूटर थे और सुपारी लेकर मर्डर करते थे।

करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाब में पुलिस की ओर से 18 राउंड गोलियां चलाई गईं। मुठभेड़ में मनेर थाना के एसएचओ रजनीश कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है। मौके से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा बरामद हुआ है। मारे गए आरोपियों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वहां पुलिस के साथ हाथापाई हुई है।

Advertisement

अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल

तीनों शव के दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचते ही परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि जिस पैक्स अध्यक्ष की हत्या के आरोप में पुलिस ने एनकाउंटर किया, उसमें इनका नाम भी नहीं था। परिजन का हंगामा जारी है। कई बार परिजन पुलिस की हाथापाई हुई। परिजन कई बार पुलिस से उलझते दिखे। कभी धक्का-मुक्की हो रही तो कभी मारपीट करते दिख रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें