Advertisement

एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर पकड़ाए, 1.43 लाख के 13 मोबाइल बरामद

देवास, विदिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तीनों, वारदात कर चलती ट्रेन से हो जाते थे फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चलती ट्रेनों से पैसेंजरों के मोबाइल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत १.४३ लाख रुपए है। आरोपियों में अजय चौहान उर्फ बारिक (35) देवास, अनिल यादव (19) विदिशा और सुनील हाटगले (25) पचोरा (महाराष्ट्र) शामिल हैं। आरोपी अजय चौहान का देवास में आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर जिलाबदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

दरअसल, लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतों के बाद जीआरपी टीआई सोहनलाल पाटीदार ने टीम गठित की थी। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर १ से तीनों आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि यह लोग एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराकर चलती ट्रेन से ही फरार हो जाते थे। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review