Advertisement

आज का राशिफल (21 मई 2024 )

मेष: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। शुभांक-३-५-७

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृषभ: नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शुभांक-२-५-७

मिथुन: सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधनों में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। शुभांक-२-५-६

Advertisement

कर्क: कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समय पक्ष का बना रहेगा। शुभांक-१-४-८

सिंह: यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। शुभांक-२-६-८

Advertisement

कन्या: शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शुभांक-३-५-८

तुला: खानपान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि व अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-३-५-८

वृश्चिक: समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कई प्रकार के हर्ष उलास के बीच मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभांक-१-३-५

धनु: कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। सभा गोष्ठियों में मान बढ़ेगा। शुभांक-५-७-९

मकर: आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-१-६-८

कुंभ: आनंददायी समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए समय अच्छा होगा। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-१-३-८

मीन: शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-५-७-९

Related Articles

Write a review