Popup Image

शादी का भरोसा देकर छह महीने तक बनाए संबंध, फिर मुकरा स्पोर्ट्स टीचर

महिला स्पोर्ट्स टीचर की शिकायत पर दूसरे निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज 
अक्षरविश्व न्यूज देवास। शादी का भरोसा देकर करीब छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल की 21 वर्षीय महिला स्पोर्ट्स टीचर ने दूसरे निजी स्कूल में पदस्थ स्पोर्ट्स टीचर स्वराज पाटिल के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और आरोपी की पहचान करीब चार से पांच साल पुरानी है। दोनों खेल प्रतियोगिताओं के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। जनवरी 2026 में उनके बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। शिकायत के मुताबिक, स्वराज ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने सहमति जता दी।
महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2026 में उसने उसे गजरा गियर्स क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। यहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अगस्त 2026 तक वह उसे कई बार होटल बुलाता रहा और शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि जब भी उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने बातचीत करना भी बंद कर दिया।
मोबाइल पर अश्लील सामग्री देखकर बच्चे कर रहे नकल
देवास। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर अश्लील व हिंसक सामग्री बच्चों के व्यवहार को प्रभावित कर रही है। खासकर सातवीं-आठवीं के बच्चे देखे गए व्यवहार की नकल कर रहे हैं। चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट गार्गी पांडेय ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों की गलत हरकतों को सामान्य शरारत समझकर नजरअंदाज न करें। उन्हें डांटने के बजाय बातचीत से सही-गलत का अंतर समझाएं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें