Advertisement

स्पाई सीरीज ‘शेखर होम’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता केके मेनन इन दिनों अपनी स्पाई सीरीज ‘शेखर होम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को भी बेसब्री से सीरीज का इंतजार है।

 

Advertisement

वहीं अब निर्माताओं ने सीरीज का दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसमें उलझे हुए केस की और केके मेनन की जासूस के रूप में झलकियां दिखाई गई हैं। आज 1 अगस्त को सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है।

शेखर होम आर्थर कॉनन डॉयल की साहित्यिक कृतियों से पर आधारित है। ट्रेलर में शेखर की दुनिया की झलक मिलती है, जो रणवीर शौरी के साथ अपराध और रहस्य के जाल को सुलझाता है।

Advertisement

सीरीज में रसिका दुगल और कीर्ति कुल्हारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। छह एपिसोड वाले इस शो का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज प्रोडक्शंस इंडिया द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें