सिविल सर्जन से परेशान केंटीन संचालक ने जहर खाया, रैफर

उज्जैन। बापू नगर में रहने वाला युवक सिविल अस्पताल आगर में केंटीन संचालित करता है। बीती रात उसने सिविल सर्जन से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बापू नगर निवासी विपिन चौहान पिता गोविंद सिंह ने रात करीब 12 बजे कानीपुरा रोड स्थित कन्या स्कूल के पास जहर खा लिया था। परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर द्वारा उसका प्रारंभिक उपचार किया गया और हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया।
विपिन चौहान ने बताया कि उसने सिविल अस्पताल में केंटीन संचालन का पांच लाख रुपए में ठेका लिया था। सिविल सर्जन ने अस्पताल से प्रवेश और निर्गम के सभी गेट खुलवा दिए जिसका असर केंटीन की ग्राहकी पर पड़ रहा था।
अस्पताल परिसर की वाहन पार्किंग का ठेका देने के लिए ढाई लाख रुपए लिए लेकिन एग्रीमेंट नहीं किया। सिविल सर्जन शशांक सक्सेना कह रहे थे कि बिना एग्रीमेंट के ही पार्किंग संचालित करो। उनके द्वारा परेशान किए जाने के कारण जहर खाया है।









