Popup Image
Advertisement

ट्रक ने 200 भेड़ों को रौंदा, 34 की मौत, 15 घायल

रतलाम। जिले के जावरा में महू-नीमच फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 34 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं। घायल भेड़ों का उपचार कराया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, करीब 200 भेड़ों का झुंड सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा दिन में करीब 4 बजे हुआ।

भेड़ों के साथ जा रहा एक व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ, जिसका उपचार कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें