Advertisement

बच्चे की चीजें फेंकने या तोड़-फोड़ करने की आदत से हैं परेशान, आजमा कर देखें ये आसान टिप्स

बच्चों का चीजों को इधर-उधर फेंकना या तोड़-फोड़ करना लगभग हर घर क कहानी है। कुछ बच्चे ये सब कुछ ज्यादा ही करते हैं। उनकी ये हरकत माता पिता के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसे पेरेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से वह बच्चों की इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सबसे पहले कारण समझें

बतौर पेरेंट्स आपको यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि बच्चा ऐसा कर क्यों रहा है। समझिए कि क्या वह गुस्से में चीजों के फेंक रहा है या फिर वह ऊब गया है। कई बार बच्चे अटेंशन पाने के लिए भी ऐसी हरकते करते हैं। दरअसल छोटे बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बता पाते, इसलिए वो चीजें फेंककर या तोड़कर अपनी बात कहते हैं। कारण समझने से आपको सही दिशा में कदम उठाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

बच्चों का रोल मॉडल बनें

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। अगर आप चीजें फेंकने या गुस्सा होने पर चिल्लाने की आदत दिखाएंगे, तो बच्चा भी वही कॉपी करेगा। इसलिए शांत रहें और बच्चे को दिखाएं कि गुस्से या निराशा को कैसे संभाला जाता है।

Advertisement

बिजी रखें

कई बार बच्चे खाली होने के कारण भी चीजें फेंकते हैं। ये सब करके वह अपनी ऊर्जा निकालते हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि आप उसे किसी ऐसे काम में लगाएं जिसमें वो अपनी ऊर्जा निकाल सके। इससे उसकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होगा और वो तोड़-फोड़ से दूर रहेगा।

गुड हैबिट और बैड हैबिट सिखाएं

बच्चों के कमरे में दीवार पर एक चार्ट लगाएं उसपर लिखें कि क्या करना गुड हैबिट है और क्या बैड। बच्चों से चार्ट पर लिखी चीजें दिन में कई बार पढ़वाएं। इससे उनमें समझ डेवलप होगी कि क्या चीजें हमें नहीं करनी है।

तारीफ करने में कंजूसी ना करें

बच्चे अकसर पेरेंट्स के प्यार और अटेंशन को तलाशते रहते हैं। ऐसे में जब भी आपका बच्चा कोई बढ़िया काम करे तो उसकी तारीफ जरूर करें। जिस दिन वह अपनी चीजों को संभालकर रखे उसकी भी तारीफ और प्रोत्साहना करें। यह सकारात्मक प्रोत्साहन उनकी अच्छी आदतों को बढ़ावा देगा।

समय दें

बतौर पेरेंट आपको समझना होगा कि बच्चों की आदतें रातोंरात नहीं बदलतीं। धैर्य रखें और लगातार कोशिश करते रहें। अगर आपका बच्चा बार-बार चीजें फेंकता है, तो हर बार शांति से समझाएं और सही व्यवहार सिखाएं। समय के साथ वो समझने लगेगा कि क्या सही है और क्या गलत।

Related Articles