Advertisement

ट्रेनों में यात्रा कर रहीं दो महिलाओं के पर्स चोरी

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के समीप और चलती ट्रेनों में तीन अलग-अलग महिलाओं के पर्स चोरी होने की दो घटनाएँ सामने आई हैं।

Advertisement

1. डिगामा अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल में वारदात: सरिता पत्नी महेशचंद्र शर्मा (46 वर्ष, निवासी वडोदरा, गुजरात)। ट्रेन संख्या डिगामा अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल से छायापुरी से सागर की यात्रा कर रही थीं। उज्जैन स्टेशन के पास जब उनकी नींद खुली, तो समीप रखा लेडीज पर्स गायब मिला। पर्स में 1100 रुपए नकद, एक मोबाइल और अन्य दस्तावेज रखे थे।

2. भिंड-रतलाम एक्सप्रेस से पर्स चुराया: अनिता पत्नी चवन सिंह सचदेव (63 वर्ष, निवासी निपानिया, इंदौर) भिंड-रतलाम एक्सप्रेस से पुत्र के साथ भिंड से इंदौर की यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान नींद लगने पर अज्ञात व्यक्ति ने उनका लेडीज पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 20 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल, एक घड़ी और दस्तावेज रखे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें