ऑनलाइन क्लीन सर्विस संचालक को चाकू मारे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ऑनलाइन क्लीन सर्विस संचालक के साथ सोमवार को चाकूबाजी की घटना हुई है। हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। घायल ने अपने प्रतिस्पर्धी रिश्तेदार पर हमले की शंका जताई है। शांति नगर नानाखेड़ा निवासी अमन पिता जगदीश प्रजापति (२५) सफाई साथी नामक ऑनलाइन क्लीन सर्विस संचालित करता है।

Advertisement
मुनिनगर दो तालाब पर उसका ऑफिस है। सोमवार दोपहर को तीन लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे आए और पहले तो काम बंद करने के लिए धमकाया व बाद में चाकू मारकर भाग गए। घटना दोपहर करीब १२ बजे है। मारपीट के आरोप पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement









