Popup Image
Advertisement

किस उम्र से बच्चों को करवाना चाहिए टूथब्रश, जाने सही तरीका

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि बच्चे को ब्रश किस उम्र में करवाना शुरू करना चाहिए, तो आपको चाइल्ड स्पेशलिस्ट  की सलाह एक बार जरूर सुननी चाहिए।

Advertisement

छोटे बच्चों की परवरिश करते समय माता-पिता के दिमाग में अक्सर कई सवाल होते हैं। जैसे, किस उम्र में सॉल्डी खिलाना चाहिए। उन्हें क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं। कौन सा फू्रट या सब्जी बच्चों को खिलाना सुरक्षति है। इसी तरह, एक बड़ा सवाल यह भी माता-पतिा के दमिाग में होता है कि बच्चों को किस उम्र में ब्रशिंग शुरू करनी चाहिए। क्या बच्चों के दांत निकलते ही उन्हें ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए या कुछ समय इंतजार करना चाहिए।

इस मामले पर अब पीडियाट्रिशियन ने अपनी राय दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में बताया कि बच्चों की ब्रशिंग कब और कैसे शुरू करनी चाहिए। साथ ही इसका तरीका क्या होना चाहएि, तो चलिए जानते हैं विस्तार से। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में  बताती हैं कि अक्सर कई माता-पिता यह सवाल करते हैं कि बच्चे की ब्रशिंग कब और कैसे शुरू करनी चाहिए। इस सवाल का जवाब यह है कि बच्चे का पहला दांत आते ही ब्रशिंग शुरू कर देनी चाहिए। इसे मॉर्निंग और नाइट दोनों समय करना जरूरी है, जैसे हम सभी बड़े करते हैं।

Advertisement

कैसा होना चाहिए बच्चे का टूथब्रश
टूथब्रश का साइज बच्चे की उम्र के अनुसार होना चाहिए और मुंह के लिए ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए। साथ ही ब्रश सॉफ्ट होना चाहिए। एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि टूथपेस्ट को लेकर अक्सर भ्रम होता है। दरअसल, कई रील्स और एड्स में यह कहा जाता है कि बच्चों को फ्लोराइड फ्री टूथपेस्ट देना चाहिए। लेकिन एडीए की लेटेस्ट गाइडलाइंस के अनुसार, बच्चों को फ्लोराइड वाला ही टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए।

बच्चों को कितना देना चाहिए टूथपेस्ट
चाइल्ड स्पेशलिस्ट कहती हैं कि अगर आपका बच्चा तीन साल से छोटा है, तो उसे चावल के दाने जितना टूथपेस्ट देना चाहिए। वहीं, अगर बच्चा तीन साल से बड़ा है, तो उसे मटर के दाने जितना टूथपेस्ट ब्रश पर लगाना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें