दो भाइयों पर पाइप से किया हमला

दोनों घायल चरक अस्पताल में भर्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महिदपुर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव में दो भाइयों पर कुछ लोगों ने पाइप और धारिए से हमला कर दिया जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में महिदपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
घायलों के नाम मुजफ्फर पिता नजीर खां निवासी बडग़ांव, महिदपुर के पास और उसका भाई इमरान है। दोनों ड्राइवर हैं। मुजफ्फर ने बताया कि मोहर्रम की ११ तारीख को चाचा के बेटे फरदीन से किसी बात को लेकर गांव में ही रहने वाले शाहरुख और अनीस का विवाद हुआ था। दोनों फरदीन को मारने के लिए घूम रहे थे। इस पर उन्हें विवाद नहीं करने के लिए हम दोनों ने समझाया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन इसके अगले दिन मैं और इमरान बाजार से सामान लेने महिदपुर जा रहे थे तभी मॉडल स्कूल के पास बारा पत्थर में शाहरुख, अनीस और उनके ५-६ साथी पीछे से आए और बाइक रोककर पाइप से हमला कर दिया। इसके बाद घायल मुजफ्फर और इमरान को चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।









