संत नगर में दिनदहाड़े चाकूबाजी का वीडियो वायरल

थाने में दर्ज नहीं हुआ केस, पुलिस को जानकारी भी नहीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। रविवार सुबह संत नगर चौराहे पर दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट और चाकूबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खास बात यह कि माधव नगर और नीलगंगा थाने में इसकी न तो कोई जानकारी थी और न ही किसी ने केस दर्ज कराया।
वायरल वीडियो में दो युवक एक व्यक्ति के साथ पहले थप्पड़ मुक्कों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद एक युवक अपने पेंट की जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट में मारते दिख रहा है। इस दौरान यहां से गुजर रहे राहगीर घटना देखते हुए बिना रुके नजारा देखते हुए जाते दिख रहे हैं। घटना रविवार सुबह 9 बजे के लगभग की बताई जा रही है। इस संबंध में माधव नगर व नीलगंगा थाने से संपर्क किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।









